पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सवा लाख सूर्य नमस्कार करने वाले पुरस्कृत

सवा लाख सूर्य नमस्कार करने वाले पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता. उज्जैन. अच्युतानंदगुरु अखाड़ा व्यायामशाला में मंगलवार को श्री अच्युतानंद गुरु की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री पारस जैन, सांसद चिंतामणि मालवीय ने सवा लाख सूर्य नमस्कार मलखंब करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

शाम 7 बजे श्रीराम भक्त मंडल के सदस्यों ने सुंदरकांड-हनुमान चालीसा पाठ किया। इसके पूर्व ट्रस्टी वासुदेव डकारे आदि ने श्रीजी का पूजन किया। प्रथम विजेता को 1500 रुपए, द्वितीय को 1000 तृतीय के 500 रुपए पुरस्कार में मिले। यह राशि मुंबई के अच्युत पोद्दार, उज्जैन के रविप्रकाश लंगर, अशोक गर्ग की ओर से दी गई। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मभोज भंडारा हुआ जिसमें अखाड़े से जुड़े सैकड़ों विद्यार्थियों ने प्रसादी ली। कार्यक्रम में अमरकंटक के राजा बाबा महाराज, पूर्व महापौर राधेश्याम उपाध्याय भी मौजूद थे। ग्वालियर के अच्युतानंद महाराज ने उज्जैन में 4 जुलाई 1868 गुरु पूर्णिमा को अखाड़े की स्थापना की थी। गुरुदेव की पुण्य तिथि पर हर विद्यार्थी यह कार्यक्रम मनाते हैं।