मंडी में सांसद प्रतिनिधि का अभिनंदन
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। चिमनगंजकृषि उपज मंडी में मंगलवार को अनाज तिलहन व्यापारी संघ के सदस्यों ने संघ के वरिष्ठ सदस्य सतीश राजवानी के सांसद प्रतिनिधि बनने पर एसोसिएशन हॉल में समारोह पूर्वक अभिनंदन किया। वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश तल्लेरा, रामगोपाल अग्रवाल, गोविंद खंडेलवाल, विमल जैन,संघ अध्यक्ष निमेष अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, नाथूलाल सिंहल, मुकेश हरभजनका रितेश हरभजनका, कपिल सकलेचा आदि मौजूद थे।