पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोर एक दिन की रिमांड पर

चोर एक दिन की रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सातमाह पहले चोरी करने के मामले में जीवाजीगंज पुलिस की गिरफ्त में आए एक आरोपी को मंगलवार दोपहर कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड पर लिया है। टीआई एसएस शर्मा ने बताया तकिया मस्जिद निवासी शाकिर उर्फ मामा फरवरी माह में छोटी तेलीवाड़ा निवासी बानो बाई के घर का ताला तोड़कर जेवरात नकदी ले गया था। मामले में शाकिर को कोर्ट में पेश कर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ करने के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया है।

छात्रसे हफ्ता मांगने वाले गिरफ्तार- तीनदिन पहले महाकाल वाणिज्य केंद्र के पास एक छात्र के साथ मारपीट कर हफ्ता मांगने वाले दो युवक मंगलवार काे नानाखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में गए। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया 14 सितंबर को मुनिनगर के अंकुर पिता आनंद डामोर और रवि पिता रमेशचंद्र सिसौदिया ने शाजापुर के दिलीप पिता मान सिंह पाटीदार का रास्ता रोककर 5 हजार रुपए हफ्ता मांगा था। दिलीप ने रुपए देने से इंकार किया तो दोनों बदमाश मारपीट कर भाग गए। मामले में दिलीप ने दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। अंकुर और रवि को हिरासत में लेकर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया।

युवकको चाकू मारा- घट्टियाथाना क्षेत्र में रुपए के लेन-देन की बात ग्राम निपानिया गोयल निवासी सुरेश पिता निर्भय सिंह को क्षेत्र के अजय पिता भंवरलाल ने चाकू मार दिया मामले में पुलिस ने अजय के खिलाफ प्रकरण दर्ज कियास है। इधर महाकाल पुलिस ने बताया दत्त अखाड़ा निवासी धीरज पिता रामसनेही कुशवाह के साथ महाकाल घाटी के अक्षय उर्फ पंजा ने मारपीट कर दी।

मारुतिकी टक्कर से महिला घायल- ग्रामरुई गढ़ा के समीप नृसिंह घाट कालोनी निवासी राजूबाई पति धूलचंद्र को मारुति वेन क्रमांक एमपी 08 बीए 0617 के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई। मामले में भैरवगढ़ पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।