- Hindi News
- सोयाबीन का सट्टा 150 रुपए उछला मंडी में 3520 रुपए के भाव रहे
सोयाबीन का सट्टा 150 रुपए उछला मंडी में 3520 रुपए के भाव रहे
सोयाबीनके भाव दो दिन में 150 रुपए उछल गए। मंडी नीलाम में 3520 रुपए बिका। वायदा शाम को 63 रुपए प्लस आया। करंट भाव 3274 रुपए के रहे। मंडी में बड़े खरीदारों में प्लांट ही आगे बने हुए हैं। मोटर बिल्टी वालों को गाड़ी लोड करने में कोई कमाई नहीं दिख रही है। सोयाबीन के जानकार व्यापारी तो भाव लेबल की तेजी मान रहे हैं। नीचे भाव पर व्यापार जाम होने से रोटेशन की तेजी बन आई है। मंडी में इन दिनों सोयाबीन के नफे-नुकसान की चर्चा अिधक चल रही है। बीज में सप्लाय करने वाले अच्छा लाभ कमा गए। दिखावे के लिए ही बिक्री कम की बूम चलाई है। इस साल सोयाबीन सीधा 1500 रुपए भाव में िगर गया। जो व्यापारी के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बीज में 4500 से 5000 रुपए में बेचने वाले 1200 से 1500 रुपए प्रति बोरी का लाभ कमा गए। इस साल उज्जैन मंडी में सोयाबीन का बड़ा व्यापार िनकला जो एक िरकाॅर्ड है।
डालरका व्यापार बढ़ा : डालरचने का व्यापार बढ़ने लगा है। टॉप क्वालिटी जल्दी ही मंडी में बिकने आने लगेगी। मंडी में ऊंचे में डालर चना 5151 रुपए बिका।
लंबालोकवन गेहूं बीज में पसंद आया, भाव उछले, 1813 रुपए िबका : बेस्ट,चमकदार,लंबा लोकवन गेहूं बीज वालों की पहली पसंद बना हुआ है। खरीदारों में प्रतिस्पर्धा होने से किसान को भाव खासे अच्छे मिल रहे हैं। मंडी नीलाम में 1813 रुपए बिका गेहूं बीज वालों ने खरीदा। पोषक गेहूं 1914 रुपए बिका। मालवराज गेहूं की बढ़ती आवक में मांग जीरो हो गई। करीब 25 से 40 रुपए क्विंटल भाव कम हो गए। मंडी में बीज वाले व्यापारी दोहरा लाभ ले रहे हैं। गेहूं बीज का बगैर िरकॉर्ड का रहने पर ही फायदा मिल रहा है। बीज प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही बीज कहलाता है। वर्तमान में गेहूं का ग्रेिडंग कर ही बीज का नाम दिया जा रहा है। लाखों रुपए रोज का गेहूं बीज डायरेक्ट बेचने वाले 200 रुपए के फायदे में बताए जा रहे हैं। अिधक पानी वाले गांव से ही इस बार गेहूं की क्वालिटी िनकली है, लेकिन ऐसी संख्या नाममात्र की होने से ही भाव में तेजी जाती है। मंडी में आगामी दिन गेहूं की बड़ी आवक वाले ही रहेंगे।
उज्जैन|गेहूंलोकवन1375 से 1813, मिल क्वालिटी 1350 से 1470, मालवराज 1850 से 1899, पोषक 1914, सोयाबीन 3100 से 3520, चना देशी 2586, चना डालर 4000 से 5151, चना विशाल 2461, बटला 2720 रुपए। आलू 300 से 710 रुपए, प्याज 200 से 610 रुपए प्रति 40 क