पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • न्यूनतम वेतन वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने के लिए आज कैंडल मार्च

न्यूनतम वेतन वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने के लिए आज कैंडल मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। बीमाक्षेत्र में विदेशी निवेश की सीमा 26 प्रतिशत से बढ़ाकर 49 प्रतिशत करने वाले इंश्योरेंस बिल (संशोधन) 2008, सार्वजनिक उपक्रमों का विनिवेश के विरोध न्यूनतम वेतन एवं पेंशन की मांग को लेकर उज्जैन सिटी ट्रेड यूनियन कौंसिल, इंदौर एम्प्लाइज यूनियन, इंदौर डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लाइज एसो. एवं लियाफी उज्जैन के आह्वान पर बुधवार शाम 4 बजे टाॅवर चौक से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इंदौर एम्प्लाइज यूनियन के मंडल संयुक्त सचिव कॉमरेड अनिल कुरेल, प्रशांत साेहले, कुलदीपसिंह क्षत्रिय, इंदौर एम्प्लाइज एसो. के डिप्टी सचिव राकेश डुम्पलवार तथा लियाफी मध्य क्षेत्र अध्यक्ष बीएल मूंदड़ा ने कर्मचारी साथियों, अभिकर्ताओं से शामिल होने का अनुरोध किया है।