- Hindi News
- खान के विरोध में किसान गुरुवार को जाएंगे हाईकोर्ट
खान के विरोध में किसान गुरुवार को जाएंगे हाईकोर्ट
उज्जैन। खानडायवर्सन योजना का विरोध कर रहे किसान गुरुवार को हाईकोर्ट जाएंगे। राघौ पिपलिया के किसान मनोज पाटीदार ने बताया मंगलवार को एडवोकेट के साथ याचिका के दस्तावेज तैयार कर लिए हैं। किसानों की ओर से सामूहिक याचिका लगाई जाएगी। एडवोकेट सत्यनारायण पुरोहित ने भी प्रशासन को नोटिस भेजा है। इधर प्रशासन में खान डायवर्सन को लेकर दिनभर कोई हलचल नजर नहीं आई। मंगलवार को संभागायुक्त की अध्यक्षता वाली सिंहस्थ समिति की बैठक स्थगित हो जाने से प्रशासन और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के बीच चर्चा नहीं हो सकी।