- Hindi News
- रुद्रसागर विकास के लिए 10 करोड़ रु. की नई योजना
रुद्रसागर विकास के लिए 10 करोड़ रु. की नई योजना
भासं. उज्जैन। नगरनिगम की महापौर परिषद की बैठक गुरुवार को होने की संभावना है। निगमायुक्त अविनाश लवानिया के निर्देश में अधिकारी प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। बैठक में शहर के निर्माण और सिंहस्थ विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जाएंगे। रुद्रसागर के विकास की नई योजना भी प्रस्तुत होगी। सिंहस्थ योजना में इसके लिए 10 करोड़ रु. की मंजूरी दी गई है। इसकी डीपीआर तैयार हो गई है। एमआईसी में इसे प्रस्तुत किया जाएगा। योजना के तहत रुद्रसागर का गहरीकरण, घाटों का निर्माण, किनारों पर उद्यान आदि के काम होंगे।
आजनृसिंहघाट पर सफाई अभियान : उज्जैन. नगरनिगम द्वारा बुधवार सुबह 8 बजे से नृसिंह घाट पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। इसमें साधु संत और क्षेत्र के रहवासी भी शामिल होंगे। निगम द्वारा सभी घाटों की सफाई के लिए हर बुधवार को सफाई अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत बीते बुधवार को गऊघाट पर सफाई कराई गई थी।
मासूमसे छेड़छाड़
उज्जैन। लक्ष्मीनगरक्षेत्र में मंगलवार को चार साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ ने अश्लील हरकत कर दी। परिजनों ने अधेड़ को पीट दिया। वहीं एक युवती के विशेष समुदाय के युवक के साथ जाने पर भी थाने पर हंगामा हुआ। दोनों मामलों में दोनों पक्षों में थाने में राजीनामा होने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है।