पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कालिदास अकादमी में आज से तीन दिवसीय भास नाट्य समारोह

कालिदास अकादमी में आज से तीन दिवसीय भास नाट्य समारोह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कालिदास अकादमी में आज से तीन दिवसीय भास नाट्य समारोह

उज्जैन |
मप्र नाटक लोककला अकादमी व संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं संस्कृति संचनालय मप्र के सहयोग से तीन दिनी भास नाट्य समारोह का आयोजन सोमवार से होगा। कालिदास अकादमी के अभिरंगनाट्य गृह में शाम 7.30 बजे से होने वाले कार्यक्रम में केवल भासकृत नाट्य की ही प्रस्तुति होगी। पहले दिन संस्था इद्रवती नाट्य समिति सीधी द्वारा कर्णभारम् नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य अतिथि डॉ. उपेंद्र धर इंदौर होंगे। अध्यक्षता डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित करेंगे। 16 फरवरी को संस्था रंग उत्सव द्वारा मध्यमव्ययोग का मंचन होगा। मुख्य अतिथि डॉ. बालकष्ण शर्मा होंगे। अध्यक्षता डॉ. जीवनसिंह ठाकुर करेंगे। अंतिम दिन मप्र नाटक लोककला अकादमी द्वारा नाटक ऊरूभंग का मंचन किया जाएगा। मुख्य अतिथि डॉ. कैदारनाथ शुक्ल होंगे। अध्यक्षता अशोक वक्त करेंगे।

खबरें और भी हैं...