नीलगंगा प्रवेशाई मार्ग पर दो दिन बाद शुरू होगा काम
उज्जैन | नीलगंगा प्रवेशाई मार्ग पर संभवत: शुक्रवार तक फिर से काम शुरू हो जाएगा है। करीब एक सप्ताह से यहां के रहवासी अपने मकान खुद तोड़ रहे है। इधर रेलवे के प्रवेश द्वार के सामने किए गए चौड़ीकरण के बाद यहां रोड़ निर्माण भी हो गया है और लोगो ने इसका उपयोग करना शुरू भी कर दिया है। प्रवेशाई मार्ग के चौड़ीकरण में अब कोई बाधा नहीं है। रहवासियों की मांग थी कि उन्हें उनके आवास खुद तोड़ने की मोहलत दी जाए। एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया मेला क्षेत्र में सिंहस्थ के अन्य कार्यों में व्यस्तता के चलते नीलगंगा प्रवेशाई मार्ग का काम रूका हुआ है इसे दो चार दिन में शुरू कर देंगे।