पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौ घंटे तक आईजी और एसपी ने पुलिस कर्मियों को मेले का प्लान समझाया

नौ घंटे तक आईजी और एसपी ने पुलिस कर्मियों को मेले का प्लान समझाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में मंगलवार को सभी जाेन के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशाला हुई। जिसमें उन्हें भीड़ व यातायात नियंत्रण, पार्किंग, घाट, अखाड़े, प्रेशर पाइंट और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया गया। आईजी वी. मधुकुमार और एसपी एमएस वर्मा ने नौ घंटे तक पीपीटी के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं के अवगत कराया। आईजी ने कहा लोगों की सेवा करने का इससे अच्छा अवसर नहीं मिलेगा। एसपी ने पुलिसकर्मियों को प्रमुख मार्गों, सेटेलाइट टाउन, पार्किेंग स्थल, मास ट्रांसपोर्ट, घाटों तक श्रद्धालुओं के पहुंचने और निकलने वाले रास्तों के बारे में जानकारी दी। साथ ही सामान्य दिन और शाही स्नान के दिन बनाए गए प्लान के बारे में बताया। कार्यशाला में मेला अधिकारी अभिषेक दुबे ने लोगों की परेशानियों व समस्याओं के निराकरण करने की प्रशासनिक तैयारियों और मोबाइल एप के बारे में जानकारी दी। होमगार्ड्स, आरपीएफ व जीआरपी के अधिकारियों ने भी सिंहस्थ मेले के लिए तैयार अपने महकमे की योजनाओं की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...