किराएदारों की चैकिंग में पकड़े गए फरार वारंटी
किराएदारों की चैकिंग में पकड़े गए फरार वारंटी
उज्जैन | सात सालों से फरार चार वारंटी किराएदारों की चैकिंग में निकली पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। चिमनगंज मंडी थाना टीआई संजय वर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान वर्ष 2009 से फरार पीयूष उपाध्याय, प्रतीक उपाध्याय, वर्ष 2007 से फरार सौरभ तिवारी, सुरेश ललावत पकड़े गए।