32 काॅलोनियों में दिनभर बिजली गुल
आजादनगर, फ्रीगंज, बीएसएनएल कालोनी, नानाखेड़ा, सिंधी कालोनी, विवेकानंद कालोनी, श्रीरामनगर, वेदनगर, गऊघाट कालोनी, तरणताल चौराहा, ऋषिनगर, पंचमपुरा, भार्गवनगर, मुनिनगर, ज्योति नगर, कियोस्क, राजस्व कालोनी, दीनदयाल काम्पलेक्स, मंछामन कालोनी, सांईधाम नगर, नीलगंगा व सदावल आदि जगह बिजली बंद रही।
अस्पताल, स्कूलों में भी अंधेरा
कटौती से मंगलवार को देवास रोड स्थित पुष्पा मिशन अस्पताल, माधवनगर अस्पताल, राजस्व कालोनी स्थित पोस्ट आॅफिस व माॅडल स्कूल की बिजली भी सुबह से शाम तक बंद रही।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
उपभोक्ताओं की परेशानी को दरकिनार कर पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने रामकी कंपनी को परमिट दे दिया। नतीजतन देवास रोड, इंदौर रोड व नीलगंगा क्षेत्र की 32 काॅलोनियों के करीब 6400 लोग मंगलवार को दिनभर बगैर बिजली के रहे। सुबह 10 बजे से बिजली गुल हुई जो शाम 5 बजे आई।
लाइन शिफ्टिंग,केबल डाले जाने व मैंटेनेंस कार्य किए जाने का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उनके घरों की बिजली बंद कर दी जाती है। वह भी दिनभर के लिए। ऐसे में उपभोक्ताओं को बगैर बिजली के रहने पर मजबूर होना पड़ता है। जोन कार्यालयों पर भी उनकी कोई नहीं सुनता। परीक्षाएं सिर पर है और इसी बीच हो रही कटौती विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी बाधा बन रही है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि शेड्यूल जारी कर उपभोक्ताओं को पूर्व से सूचना दी थी। शेड्यूल के तहत बिजली सप्लाई बंद की गई। उपभोक्ताओं का कहना है कार्य के दौरान सप्लाई की दूसरी व्यवस्था की जाए, ताकी उपभोक्ताओं को बिजली भी मिलती रहे और बिजली संबंधी कार्य भी होते रहे।
यह है वजह: रामकी कंपनी केबल डालने का काम कर रही है। बिजली कंपनी मैंटेनेंस कर रही है। सिंहस्थ संबंधी कार्य भी हो रहे हैं। विद्युत पोल,लाइन शिफ्टिंग व डीपी बदलने के काम हो रहे हैं।
बिजली संबंधी कार्य चलने की से सप्लाई बंद की गई। उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व से सूचना दी गई थी। एसके जैन,एईई उच्चदाब मैंटेनेंस