हरिफाटक ब्रिज पर आज से शुरू नहीं हो सकेगा आवागमन
हरिफाटक ब्रिज पर चल रहा है काम।
जब कलेक्टर ने याद दिलाई तारीख
रविवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह के उज्जैन आगमन पर सर्किट हाउस पर कलेक्टर कवींद्र कियावत ने सेतु निगम की ईई शोभा खन्ना को हरिफाटक ब्रिज को लेकर तारीख याद दिलाई थी। उस समय ईई ने जवाब में कहा था एक दो-दिन आग पीछे हो सकते हैं।
तय तारीख पर काम पूरा करने में सेतु निगम नाकाम
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
सेतु निगम तय तारीख 10 फरवरी तक हरिफाटक ब्रिज का काम पूरा नहीं कर पाया है। यानी बुधवार से इस ब्रिज से वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा। मंगलवार से ब्रिज पर लोड टेस्टिंग का काम शुरू हुआ है जो कि तीन दिन तक चलेगा। उसके बाद 13 फरवरी से वाहन आ-जा सकेंगे।
सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर हरिफाटक ब्रिज का इंदौर गेट की ओर चौड़ीकरण का कार्य करीब 11 माह से चल रहा है।यहां ब्रिज से आवागमन बंद होने से राहगीरों व रहवासियों को आवागमन में परेशानी आ रही है। गधा पुलिया के रास्ते व रविशंकर नगर में आए दिए जाम लगता है। पिछले दिनों सिंहस्थ केंद्रीय समिति ने इस ब्रिज का निरीक्षण किया था जिसमें सेतु निगम के अधिकारियों ने आश्वस्त किया था कि 10 फरवरी तक काम पूरा कर ब्रिज को आवागमन के लिए खाेल दिया जाएगा। इस अवधि तक लोड टेस्टिंग का काम भी नहीं हो पाया है। यही नहीं सेतु निगम सभी ब्रिज का निर्माण पूरा करने में पूरी तरह फेल हो गया है। इसको लेकर पीडब्ल्यूडी पीएस नाराजगी भी जता चुके हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार से लोट टेस्टिंग का काम शुरू हुआ है,यह कार्य तीन दिन तक चलेगा। हालांकि डामर आदि काम हो चुके हैं। ऐसे में अब संभावना है कि 13 फरवरी से आवागमन शुरू होगा।
अभी हरिफाटक ब्रिज का लोड टेस्टिंग चल रहा है। दो-तीन दिन में ब्रिज से आवागमन शुरू हो सकेगा। एलसी दुबे, एसई सेतु निगम