पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में दो घंटे के भीतर दो जगह चाकूबाजी, आरोपी फरार

शहर में दो घंटे के भीतर दो जगह चाकूबाजी, आरोपी फरार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मक्सीरोड पर हत्या की धमकी के बाद चाकू मारे

गोपालपुरा निवासी गोलू गोमे मंगलवार को मक्सीरोड स्थित चाय की दुकान पर था। दोपहर में गोपालपुरा का बंटी, देसाई नगर का शुभम पाल और लक्ष्मीनगर निवासी डब्बू भदौरिया ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। गोलू ने मना कर दिया तो तीनों उसके घर गए और उसकी मां से कहा तुम्हारे बेटे की आज हत्या कर देंगे। शाम करीब पांच बजे गोलू को जॉली मेमोरियल स्कूल के पास तीनों ने चाकू से घायल कर दिया।

बाइक फिसली तो कहासुनी में पीठ पर चाकू मारे

बहादुरगंज ब्राह्मण गली निवासी अंकित गोयल शाम को दोस्त पंकज गोयल, अनूप परमार के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच लाल मस्जिद के पास रहने वाले शाकिब खान व रमीज शेख बाइक से वहां से गुजरे। सड़क पर बिखरी गिट्टी से बाइक फिसल गई। शाकिब को लगा गिट्टी को अंकित ने फेंका है। इसी बात पर दोनों में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर शाकिब ने चाकू से पीठ पर दो वार किए और भाग गए।

खबरें और भी हैं...