पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फोरलेन की तर्ज पर होगी सेंटर लाइटिंग, पौधे और डिवाइडर

फोरलेन की तर्ज पर होगी सेंटर लाइटिंग, पौधे और डिवाइडर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोरलेन की तर्ज पर होगी सेंटर लाइटिंग, पौधे और डिवाइडर

उज्जैन |
यूडीए की आवासीय योजना त्रिवेणी विहार व शिप्रा विहार में फोरलेन की तर्ज पर सेंटर लाइटिंग, काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइट व पौधे व डिवाइडर की रंगाई-पुताई होगी। सिंहस्थ के मद्देनजर मार्गों व खाली प्लाॅट को झाड़ियों से मुक्त किया जा रहा है। मुख्य मार्गों पर पट्टे डाले जाएंगे। सात हजार मकान-प्लाॅट की आवासीय योजना में बनी मुख्य सड़कों पर सेंटर लाइटिंग का कार्य चल रहा है। डिवाइडर पर कलर किया जाएगा तथा सड़क पर पट्टे डाले जाएंगे। सिंहस्थ के दौरान ट्रैफिक को त्रिवेणी या शिप्रा विहार के रास्ते पर भी डायवर्ट किया जा सकता है। चेयरमैन जगदीश अग्रवाल ने बताया अभी त्रिवेणी विहार, शिप्रा विहार में सेंटर लाइटिंग व स्ट्रीट लाइट का काम चल रहा है। उसके बाद मुख्य मार्गों को संवारने का काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...