पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छोटे को मोबाइल दिलाया तो पत्नी ने बड़े बेटे के साथ कर दी पति की हत्या

छोटे को मोबाइल दिलाया तो पत्नी ने बड़े बेटे के साथ कर दी पति की हत्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | उज्जैन/तराना

छोटे बेटे को माेबाइल खरीदकर देने के विवाद में प|ी ने बड़े बेटे के साथ मिलकर पति की डंडे से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। परिजन मंगलवार को चुपके से उसका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। पुलिस ने खबर मिलते ही शव को कब्जे में ले लिया। मां-बेटे के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

तराना थाना क्षेत्र के करंज निवासी विक्रम बागरी ने रविवार को छोटे बेटे कमल को मोबाइल खरीदकर दिया था। इसी बात पर प|ी तेजूबाई और बड़े बेटे राहुल से उसकी कहासुनी हुई। आर्थिक तंगी के चलते दोनों मोबाइल खरीदने पर आपत्ति कर रहे थे, बावजूद विक्रम ने मोबाइल खरीदकर दिया। विवाद बढ़ने पर तेजू ने राहुल के साथ विक्रम की डंडे से पिटाई की। पड़ोसी व अन्य परिजन विक्रम को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इसी बीच सिर में डंडा लगने वह बेहोश होकर गिर गया। आनन फानन में उसे फ्रीगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार रात उसकी मौत हो गई।

सिर में चोट बताकर भर्ती
तराना पुलिस ने बताया कि तेजूबाई और राहुल ने विक्रम को सिर में चोट लगने से घायल होना बताकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों के अथक प्रयास के बावजूद विक्रम को बचाया नहीं जा सका।

मर्ग के बाद हत्या का केस
टीआई कुलवंत जोशी ने बताया मर्ग कायम कर जांच की तो घरेलू विवाद में हत्या करना पाया गया। प|ी व बेटे पर हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त डंडे को भी जब्त कर लिया है।

मृतक के भाई ने पुलिस को दी अंतिम संस्कार की सूचना
परिजन मंगलवार सुबह शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच विक्रम के भाई बंशीलाल ने पुलिस को खबर कर दी। बंशीलाल ने पुलिस को बताया कि राहुल और तेजूबाई की पिटाई से विक्रम की मौत हुई है। खबर मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद अन्य परिजनों ने विक्रम के मूल निवास खेड़ा चितावलिया थाना माकड़ौन में अंतिम संस्कार किया।

खबरें और भी हैं...