पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं 26 मार्च से

पांचवीं और आठवीं की परीक्षाएं 26 मार्च से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) द्वारा आठवीं तक की प्रारंभिक कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार कक्षा-5 व 8 की परीक्षाएं 26 मार्च से प्रारंभ होकर 4 अप्रैल तक चलेंगी। इन्हें सुबह 8 से 11 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। जबकि कक्षा-1 से 4 और कक्षा-6 व 7 का वार्षिक मूल्यांकन 4 से 12 अप्रैल तक होगा। यह परीक्षाएं सुबह 11.30 से 2.30 बजे के बीच होंगी। उज्जैन जिले में सिंहस्थ के आयोजन के चलते कक्षा 01 से 08 तक की सभी कक्षाओं की परीक्षाएं 26 मार्च से 4 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएंगी। राज्य शिक्षा केंद्र के मीडिया प्रभारी अमिताभ अनुरागी ने बताया कि कक्षा-5 व 8 का वार्षिक मूल्यांकन बोर्ड पैटर्न में किया जाएगा। इसके तहत इन कक्षाओं के प्रश्न-पत्र राज्य स्तर से तैयार कर स्कूलों को भेजे जाएंगे।

इनके परीक्षा केन्द्र संबंधित स्कूल ही होंगे, परंतु परीक्षा केन्द्राध्यक्ष किसी अन्य स्कूल का हेडमास्टर होगा। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल केन्द्र स्तर पर होगी। हालांकि संकुल केन्द्र बदलकर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जाएंगी। शेष परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र स्कूल स्तर पर तैयार किए जाएंगे। उत्तरपुस्तिकाओं की व्यवस्था स्कूल स्तर से की जाएगी। प्रारंभिक कक्षाओं के वार्षिक मूल्यांकन की तारीखें, टाइम-टेबल स्कूल शिक्षा विभाग के पोर्टल www.educationportal.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...