सब इंजीनियर ने मेजरमेंट नहीं लिया, ठेकेदार ने काम रोका
उज्जैन। त्रिवेणी विहार व शिप्रा विहार में सेंटर लाइटिंग व स्ट्रीट लाइट का काम रूक गया है। यूडीए के सब इंजीनियर सुनील नागर ने मेजरमेंट नहीं लिया, इस वजह से ठेकेदार मूर्ति इलेक्ट्रिक इंदौर ने काम रोक दिया है। यूडीए ने काॅलोनियां तो काट दी थी लेकिन वहां लाइट के इंतजाम नहीं किए थे। यूडीए सीईओ शिवेंद्र सिंह ने लाइट का प्रावधान करवाया। इसे यूडीए बोर्ड में रखा, जहां से मंजूरी के बाद सेंटर लाइटिंग व स्ट्रीट लाइट का काम शुरू हो पाया। उम्मीद थी कि तीन-चार दिन में सेंटर लाइट लग जाएगी। यूडीए के सब इंजीनियर सुनील नागर ने मेजरमेंट नहीं लिया, इस वजह से ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। सब इंजीनियर का तर्क है कि मैं शादी में गया था। मैंने मेजरमेंट लेने से मना नहीं किया है। बाकी काम जल्द करवा लिया जाएगा।