पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण स्कूलों पर असहमति 40 शिक्षकों ने छोड़ा प्रमोशन

ग्रामीण स्कूलों पर असहमति 40 शिक्षकों ने छोड़ा प्रमोशन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | शहरी सीमा के स्कूलों को छोड़ने के लिए शिक्षक प्रमोशन तक लेने को राजी नहीं हैं। शुक्रवार को पदोन्नति के लिए हुई काउंसिलिंग में कुछ ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। काउंसिलिंग में शामिल हुए 48 में से केवल 8 शिक्षकों ने ही सहमति दी।

पदोन्नति के अंतर्गत शिक्षक से माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पद के लिए जिला शिक्षा विभाग की ओर से शा. कन्या उमावि दशहरा मैदान में शुक्रवार को काउंसिलिंग हुई। इसमें पदोन्नति के दायरे में आने वाले 59 शिक्षकों को आमंत्रित किया था लेकिन इनमें से भी केवल 48 ही आए। लगभग सभी रिक्त पद ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जबकि काउंसिलिंग में शामिल हुए शिक्षक शहरी सीमा के स्कूलों में कार्य कर रहे हैं। केवल 8 शिक्षकों की ही सहमति मिल पाई आैर 40 शिक्षकों ने असहमति दी। असहमति देने वाले शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में जाने की बजाय प्रमोशन तक का लाभ लेना उचित नहीं समझा। शिक्षकों की कम संख्या आैर अधिकांश की असहमति के कारण शाम तक चलने वाली काउंसिलिंग दोपहर में ही समाप्त हो गई।

खबरें और भी हैं...