मेला क्षेत्र में फ्लड लाइट की भी हरी झंडी
उज्जैन | सिंहस्थ मेला क्षेत्र में फ्लड लाइट लगाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। शुक्रवार को नगर निगम की अपील पर सुनवाई के बाद यह अनुमति मिल गई। निगम ने एलईडी और फ्लड लाइट लगाने का टेंडर निकाला था। इस टेंडर को लेकर हाईकोर्ट ने एलईडी टेंडर निरस्त कर ईओडब्ल्यू को जांच सौंपी थी। ननि ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है। सुप्रीम कोर्ट ने आवेदन स्वीकारते हुए एलईडी लगाने की मंजूरी दे दी थी और जांच पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को 140 फ्लड लाइट लगाने को हरी झंडी दे दी।