पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम पर पार्षद ने लगाया धमकी का आरोप

एसडीएम पर पार्षद ने लगाया धमकी का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | दमदमा क्षेत्र में पीजीबीटी छात्रावास के पीछे सरकारी कर्मचारियों अधिकारियों के लिए क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। इन क्वार्टर के परिसर में करीब 10 फीट बाहर सड़क तक ब्लॉक लगा दिए हैं। शुक्रवार दोपहर पार्षद राजेंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे और सड़क तक लगाए जा रहे ब्लाॅकों को हटाने को कहा। मौके पर पहुंचे एसडीएम क्षितिज शर्मा ने ऐसा करने से मना कर दिया। पार्षद वशिष्ठ का आरोप है कि जब रहवासी इसका विरोध करने लगे तो एसडीएम ने पार्षद सहित रहवासियों को ब्लॉक हटवाने पर पूरे दमदमा क्षेत्र की नपती करवाने और बुलडोजर चलवाने की धमकी दी और चले गए। वशिष्ठ ने कलेक्टर कवींद्र कियावत से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं...