मेड़तवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा
सुंदरधाम में आज रामायण का उत्सव
मंगलनाथ मार्ग स्थित सुंदरधाम आश्रम में शनिवार को वसंत पंचमी पर्व के अवसर पर रामायणजी का वार्षिक उत्सव मनाया जाएगा। आश्रम के प्रतिनिधि पं. पुनीत जोशी ने बताया दिनभर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान चलेंगे। राजेश गुरु त्यागी के सान्निध्य में रामायणजी की आरती की जाएगी व भक्तों का भंडारा होगा।
उज्जैन | मेड़तवाल समाज ने शुक्रवार को वसंत पंचमी के अवसर पर मां फलौदी की शोभायात्रा निकाली। तीन बत्ती चौराहा स्थित मेड़तवाल धर्मशाला से शुरू हुई शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर शामिल हुईं। अध्यक्ष संजय मेड़तवाल ने बताया यात्रा का समाजजनों ने स्वागत किया। शोभायात्रा पुन: धर्मशाला पहुंची। यहां पूजन-अर्चन कर समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की। शोभायात्रा में बिलास गुप्ता, जगदीश गुप्ता, श्रीनाथ मेड़तवाल, अनिल जमींदार, ओमप्रकाश गुप्ता, दीपक गुप्ता, गोपाल गुप्ता, गिरिराज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, अंकित जमींदार, अशोक गुप्ता, रवि गुप्ता, मोहित गुप्ता, नितिन गुप्ता, अंशुल जमीदार आदि शामिल थे।