बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन अंचल पुरस्कृत
उज्जैन | भारत सरकार गृह मंत्रालय मध्य एवं पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालयों का वर्ष 2015-16 में श्रेष्ठ राजभाषा कार्यान्वयन पुरस्कार समारोह गोवा में हुआ। इसमें बैंक ऑफ इंडिया उज्जैन अंचल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। भारत सरकार गृह मंत्रालय राजभाषा विभाग के सचिव गिरीश शंकर व संयुक्त सचिव पूनम जुनेजा से यह पुरस्कार बिद्युत कुंडु, उप आंचलिक प्रबंधक उज्जैन अंचल व केसी शर्मा, मुख्य प्रबंधक राजभाषा ने प्राप्त किया।