पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दद्दाजी के शििवर में हर हर महादेव, घर घर महादेव

दद्दाजी के शििवर में हर-हर महादेव, घर-घर महादेव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ में बड़नगर बायपास पर संत देवप्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी) के सान्निध्य में सवा पांच करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारूद्र यज्ञ, महारूद्राभिषेक का आयोजन 2 से 9 मई तक होगा। पंडाल और समस्त तैयािरयों का जायजा लेने आए शिष्य फिल्म अभिनेता आशुतोष राणा ने बताया कि हर-हर महादेव, घर-घर महादेव उद्देश्य से इस आयोजन को देश के हर घर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक ही यज्ञ में छह बड़े कार्यक्रम होंगे, जिनमें पािर्थव महारूद्र यज्ञ, महारूद्राभिषेक, 108 पुराणों का परायण, श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ, नौ कुंडीय यज्ञ (वैदिक पद्यति द्वारा) और भंडारा व पूर्णाहुित यज्ञ होगा। आयाेजन के दौरान अभिनेता राजपाल यादव, मुकेश तिवारी, गोिवंद नामदेव, रेणुका शहाणे सहित दक्षिण भारत के फिल्मी सितारे भी मौजूद रहेंगे।

राणा के अनुसार दद्दाजी का यह 108वां 108 कुंडीय यज्ञ होगा, जिसमें सात दिन में सवा पांच करोड़ पािर्थव शिवलिंग बनाने का लक्ष्य रखा गया है। एक दिन में 75 लाख से ज्यादा शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। इस आयोजन में सभी धर्मालुजन सम्मिलित हो सकेंगे। गिनीज बुक और गोल्डन बुक आॅफ िरकॉर्ड में इस आयोजन का नाम दर्ज हो सके, इसलिए अधिक से अधिक श्रद्धालु सम्मिलित हों। ऐसा दद्दा िशष्य मंडल का उद्देश्य है। 19 एकड़ में होने वाले इस आयोजन में यज्ञ स्थल, यज्ञ शाला, रेसीडेंसी कॉलोनी जिसमें 10 से 12 हजार लोगों के रहने की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुआंें को िसंहस्थ क्षेत्र तक लाने व ले जाने की व्यवस्था भी मंडल द्वारा की गई है।

गुरु का संकल्प शिष्य ने पूरा किया
राणा ने बताया कि 1972 में झोसी में दद्दाजी के गुरु करपात्री महाराज ने 11वें यज्ञ के समापन के दौरान अपने समस्त शिष्यों से पूछा कि हमारी इस परंपरा को कौन शिष्य आगे बढ़ाएगा, जिस पर दद्दाजी ने हामी भरी और न केवल गुरु का संकल्प बल्कि स्वयं का संकल्प, शिष्यों का संकल्प भी पूरा किया। 1980 में दद्दाजी ने झोसी में ही अपने गुरु के 11वें यज्ञ का संकल्प पूरा किया था। दद्दाजी का 45वां यज्ञ चित्रकूट में हुआ और अब शिष्यों के आग्रह पर उन्होंने सिंहस्थ में 108वें यज्ञ को छह यज्ञों के साथ पूर्ण करने का संकल्प लिया। दद्दाजी अब तक चार सौ करोड़ से ऊपर पािर्थव शिवलिंगों का निर्माण करवा चुके हैं और सात दिन में साढ़े 29 करोड़ पािर्थव शिवलिंग का िरकॉर्ड भी गोल्डन बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज करवा चुके हैं। इस दौरान दद्दाजी के शिष्य प्रवीण वशिष्ठ, राजेद्र वशिष्ठ एवं आलोक वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...