कोटितीर्थ कुंड पर कल 5 हजार दीपों से नर्मदा आरती
उज्जैन | महाकाल मंदिर के कोटितीर्थ कुंड पर 14 फरवरी को संध्या के समय 5 हजार दीप प्रज्जवलित कर मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी। 11 ब्राह्मण मंत्रोच्चार से पूजन कराएंगे। भक्तों काे प्रसाद वितरित होगा व आतिशबाजी भी करेंगे।
महाकाल मंदिर के पुजारी विजयशंकर गुरु, बाबा गुरु ने बताया कुंड के किनारे मां नर्मदा की झांकी सजाई जाएगी। पंडे-पुजारी व आमंत्रित अतिथि पूजा-आरती करेंगे। कोटितीर्थ कुंड के चारों ओर ये दीपक रात तक प्रज्जवलित रहेंगे। मां नर्मदा को कुंआरी नदी माना जाता है, जो अन्य किसी नदी में नहीं मिलती। कोटितीर्थ कुंड में देश की सभी नदियों व तीर्थों का जल है। इसलिए यहां नर्मदा जयंती पर पुजारी परिवार द्वारा उत्सव मनाने की परंपरा है।