आज किन्नर अखाड़े के पड़ाव का भूमिपूजन
आज किन्नर अखाड़े के पड़ाव का भूमिपूजन
उज्जैन | किन्नर अखाड़े के सिंहस्थ पड़ाव स्थल का शनिवार दोपहर 12 बजे भूमिपूजन होगा। ऋषि अजयदासजी महाराज ने बताया दत्त अखाड़ा जोन में नए बायपास के समीप रेलवे पटरी के पास पड़ाव स्थल पर भूमिपूजन कर ध्वजारोहण किया जाएगा।
नीलगंगा प्रवेशाई मार्ग के मकान जमींदोज
उज्जैन | नीलगंगा प्रवेशाई मार्ग के बीच आने वाले सभी मकान रहवासियों ने खुद तोड़ लिए है। अब प्रशासन सड़क निर्माण करवाएगा। शुक्रवार को अधिकारियों की व्यस्तता के कारण काम शुरू नहीं हो सका।