काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप का निरीक्षण
उज्जैन | सिंहस्थ के मद्देनजर आतंकवाद से शहर की सुरक्षा के लिए अाए स्पेशल फोर्स काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप ने शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण किया। ग्रुप ने करीब एक घंटे तक स्टेशन पर सिंहस्थ प्लान देखा। ट्रेनों के अंदर भी सर्चिंग की। डीएसपी जीआरपी रश्मि दुबे अग्रवाल ने बताया सीटीजी के कमांडोज आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रशिक्षित हैं। वे बम डिस्पोजल स्क्वाड और आधुनिक हथियार से लैस रहेंगे एवं आपातकाल में तुरंत कार्रवाई करेंगे।