पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गंगा, कन्या और गौरक्षा के लिए सदबुद्धि महायज्ञ होगा

गंगा, कन्या और गौरक्षा के लिए सदबुद्धि महायज्ञ होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरेश्वर राव उलारे | उज्जैन

श्री अखिल भारतीय वेद, वेदांग ज्योतिष स्वाध्याय शोध संस्थान एवं चिंताहरण काले हनुमान जी मंदिर जयपुर राजस्थान के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री मनोहर दास जी महाराज सिंहस्थ में 22 से 29 अप्रैल तक गंगा, कन्या एवं गौरक्षा के लिए महायज्ञ करेंगे।

उन्होंने बताया यज्ञ एवं हवन में प्रतिदिन 5 हजार कंडे एवं 21 डिब्बे गाय का घी लगेगा। यह यज्ञ न केवल प्रकृति को शुद्ध करेगा बल्कि इसका पुण्य देश की नदियों, कन्याओं और गौ को मिलेगा। यज्ञ के माध्यम से ईश्वर से इन तीनों की रक्षा और स्वतंत्रता के लिए प्रार्थना की जाएगी। कण्डों की व्यवस्था के लिए भक्त प्रयास कर रहे हैं। महामंडलेश्वर मनोहर दास जी ने कहा जब तक गंगा, कन्या और गौ की सुरक्षा नहीं होगी, तब तक विश्व में आतंकवाद, पाप, अत्याचार, अनाचार नहीं रोके जा सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि प्रत्येक व्यक्ति प्रतिदिन यज्ञ करें। गो और नदियों की सुरक्षा के लिए आगे आए। शिविर में यात्रियों को इसके लिए प्रेरित करेंगे।

शिप्रा की गंदगी देखकर दु:ख हुआ
महाराज ने कहा गंगा की पवित्रता के लिए तो राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रयास चल रहे हैं लेकिन उज्जैन आने पर शिप्रा में मिल रही गंदगी देखकर मन दु:खी हुआ। भारतीय संस्कृति में हम नदियों को मां का दर्जा देते हैं लेकिन देश की नदियों को स्वच्छ नहीं रख पा रहे, यह दुर्भाग्य है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश को कई अपेक्षाएं थी लेकिन देश के हालातों में सुधार नहीं हो रहा है। भ्रूण हत्या, बलात्कार, गरीबों की समस्याएं और बढ़ रही हैं।

खबरें और भी हैं...