- Hindi News
- धूमधाम से मनेगा नवरात्रि पर्व, स्वागत सम्मान भी होगा
धूमधाम से मनेगा नवरात्रि पर्व, स्वागत सम्मान भी होगा
धूमधाम से मनेगा नवरात्रि पर्व, स्वागत सम्मान भी होगा
उज्जैन. श्रीहरसिद्धि भक्त मंडल की साधारण सभा गत दिवस मंदिर परिसर के विक्रमादित्य सभागृह में संस्था अध्यक्ष पं. गोपाल व्यास की अध्यक्षता में हुई। प्रवक्ता कमलेश तांबी प्रचार सचिव संतोषराव जाधव ने बताया सर्वानुमति से निर्णय लिया गया िक मंडल के शासकीय, अर्द्ध शासकीय सेवा से निवृत्त सदस्यों का स्वागत किया जाएगा। इस वर्ष कलानिधि चंचल पुरस्कार कवि अरविंद त्रिवेदी सनन को दिया जाएगा। नवरात्रि पर्व 25 सितंबर से भव्यता धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शिवनारायण चौबे, मनोज चौधरी, नरेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र व्यास, प्रेमेंद्र यादव, कमलेश तांबी, विनोद जोशी, ज्ञानेश्वर दुबे, सुरेश जायसवाल, सुखदेव व्यास आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र जोशी ने किया।
चामुंडामाता मंदिर समिति की बैठक : नवरात्रिपर्व को लेकर मां छत्रेश्वरी चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति सदस्यों की बैठक हुई। अतिथि प्रेमशंकर जायसवाल, कमलकांत गुप्ता, शंकरलाल माहेश्वरी, विनोद कश्यप उमेश खन्ना थे। अध्यक्षता डॉ. चिंतामणि राठौर ने की। संयोजक पुजारी शरद चौबे ने बताया बैठक में लिए निर्णय अनुसार नवरात्रि पर्व पर मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की जाएगी। 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात: एवं संध्या आरती होगी। संचालन राजेंद्र शाह ने किया। आभार दीपक राजवानी ने माना।