- Hindi News
- विश्वेश्वरैया प्रतिमा का अनावरण वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
विश्वेश्वरैया प्रतिमा का अनावरण वरिष्ठ सदस्यों का किया सम्मान
इंजीनियरिंगके प्रणेता भारतर| डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर सोमवार को इंजीनियर्स-डे मनाया गया। तकनीकी संस्थानों के अलावा अन्य स्थानों पर भी हुए आयोजनों में इंजीनियर्स ने नई तकनीकों के साथ राष्ट्र निर्माण में सहयोग का संकल्प लिया डॉ. विश्वेश्वरैया को नमन किया। शास. पॉलीटेक्निक कॉलेज में उनकी प्रतिमा अनावरण के बाद हुए समारोह में वरिष्ठ इंजीनियर्स सदस्यों को सम्मानित किया गया।
पॉलीटेक्निक कॉलेज में दोपहर 2 बजे प्राचार्य कक्ष के समीप स्थापित की गई डॉ. विश्वेश्वरैया की मूर्ति का रिमोट कंट्रोल के जरिए अनावरण किया गया। प्राचार्य डॉ. एसके शास्त्री सहित वरिष्ठ इंजीनियर्स ने अनावरण के बाद पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद कॉलेज के सभागृह में कॉलेज प्रबंधन, डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन आैर एल्युमिनी क्लब के तत्वावधान में हुए मुख्य आयोजन में तकनीकी शिक्षाविद् डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. आरके श्रीवास्तव, पीएचई के इंजीनियर वीके तिवारी आैर ग्रेसिम नागदा के वाइस प्रेसिडेंट वीके शर्मा सहित कॉलेज प्राचार्य डॉ. शास्त्री का सम्मान किया गया। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसो.अध्यक्ष मिथिलेश त्रिवेदी, सेक्रेटरी जेएस भल्ला, डॉ. आरसी तिवारी, अनंत गुप्ता, प्रो. मुकेश शिंदे ने सम्मानित किया। सम्मानितों का परिचय प्रो. आरसी गुप्ता एवं प्रो. एसके पिपरा ने दिया। पीएचई के श्याम सिंह ने विश्वेश्वरैया से जुड़ी बातें बताई। संचालन प्रो. मनोज हिंगे ने किया। प्रो. आरसी गुप्ता, प्रो. आरसी तिवारी, प्रो. राजेश शर्मा, आशुतोष मीणा, विक्रांत सिंह तोमर आिद मौजूद थे।
इंजीनियरिंग कॉलेज में तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता
इंजीनियर्स-डेपर अभाविप की ओर से शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सेमिनार हॉल में सोमवार शाम भारत के विकास में इंजीनियर्स का योगदान विषय पर व्याख्यान समारोह आैर तत्कालीन भाषण प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि यूडीए के पूर्व इंजीनियर जयंत धाबड़े एवं विशेष अतिथि अभाविप के प्रांत सहमंत्री सुशील वाडिया थे। अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य प्रो. सीडी पाटिल ने की। नगरमंत्री नितिन बिजापारी ने बताया इंजीनियर्स के योगदान पर अतिथियों ने प्रकाश डाला। भाषण प्रतियोगिता में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें हिमांशु सोमवंशी प्रथम, दीपक यादव द्वितीय आैर फातिमा खान तृतीय रहे। संचालन सार्थक सिंह ने किया। आभार रामवीर चंदेल ने मान