पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शासकीय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आज से तीन दिन करेंगे विरोध प्रदर्शन

शासकीय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर आज से तीन दिन करेंगे विरोध प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन. प्रदेशके शासकीय कर्मचारियों द्वारा लंबित 32 सूत्री मांगों के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है। इसके तहत 16 से 18 सितंबर तक प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारी काली पट्टी बांधकर मप्र शासन के प्रति विरोध व्यक्त करेंगे।

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मोतीलाल निर्मल ने बताया संघ के प्रांताध्यक्ष अरुणकुमार द्विवेदी ने 16 अप्रैल 2014 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से उनके भोपाल स्थित निवास पर चर्चा की थी। उस वक्त मुख्यमंत्री कर्मचारियों की 20 मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन उस पर अमल नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। इसके चलते संगठन ने निर्णय लिया है कि 30 सितंबर को प्रदेश के कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश भी लेंगे।