पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजभाषा पखवाड़ा में विजेताओं को किया पुरस्कृत

राजभाषा पखवाड़ा में विजेताओं को किया पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजभाषा पखवाड़ा में विजेताओं को किया पुरस्कृत

उज्जैन. नेहरूयुवा केंद्र द्वारा समाजशास्त्र अध्ययनशाला के सहयोग से आयोजित राजभाषा पखवाड़ा अंतर्गत अध्ययनशाला सभागार में संगोष्ठी, निबंध वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। हिंदी अध्ययनशाला अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता चुटैल, डॉ. ज्योति उपाध्याय, डॉ. मनीषा चौरे, डॉ. योगेश कुल्मी एवं नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक अरविंद श्रीधर ने संबोधित किया। निबंध स्पर्धा के विजेता दीपेशकुमार सेन प्रथम, स्मिता भंडारी द्वितीय, दीपक पाटीदार तृतीय, वाद-विवाद स्पर्धा के विजेता दीपक पाटीदार, चित्रांगना सिकरवार, दीपेश शिवदयाल शर्मा एवं आकांक्षा उपाध्याय को पुरस्कार प्रमाण-पत्र प्रदान किए। आभार दारासिंह चौधरी ने माना।

लोतिस्कूल में हिंदी सप्ताह: उज्जैन. लोतिहासे स्कूल (सीबीएसई) में सोमवार को हिंदी सप्ताह का समापन हुआ। अतिथि शास. कन्या महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. उमा वाजपेयी थीं। अध्यक्षता डॉ. गोविंद गंधे प्राचार्य लोति कॉलेज ने की। स्वागत स्कूल प्राचार्य डॉ. संगीता पातकर ने किया। सप्ताह अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की। सीबीएसई इकाई में हिंदी विभाग का नामकरण हिंदी भाषा एवं साहित्य सभा किया गया। संचालन रेखा भालेराव ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक मुकेश उमठ ने माना।