- Hindi News
- केदारेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण सुदामा चरित्र चित्रण
केदारेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण-सुदामा चरित्र चित्रण
केदारेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण-सुदामा चरित्र चित्रण
उज्जैन. लक्ष्मीनगरस्थित श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर में पं. पुरुषोत्तम महाराज द्वारा 10 सितंबर से श्रीमद्भागवत ज्ञानगंगा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। कथा अंतर्गत सोमवार को कृष्ण-सुदामा का चित्रण किया। रितेश जायसवाल ने बताया कथा का समापन मंगलवार को होगा।
पट्टाभिराममंदिर में आज से श्रीमद्भागवत कथा
उज्जैन. पानदरीबासे बक्षी बाजार स्थित श्री पट्टाभिराम मंदिर में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा 22 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पं. सुधीर पंड्या के श्रीमुख से की जाएगी। मंगलवार सुबह 11.30 बजे शोभायात्रा सौभाग्येश्वर मंदिर से श्री पट्टाभिराम मंदिर पहुंचेगी। आयोजक पानदरीबा निवासी सोनी परिवार ने धर्मप्रेमी जनता से कथा का लाभ लेने का अनुरोध किया है।
पं. सुधीर पंड्या