- Hindi News
- महामालव वेदशास्त्र परिषद उज्जयिनी ने किया सम्मान
महामालव वेदशास्त्र परिषद उज्जयिनी ने किया सम्मान
महामालव वेदशास्त्र परिषद उज्जयिनी ने किया सम्मान
उज्जैन. महामालववेदशास्त्र परिषद उज्जयिनी द्वारा ज्योतिर्विद पं. प्रहलाद पंड्या, भोपाल एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत जोशी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पं. पंड्या ने कहा ज्योतिषशास्त्र नवग्रह की गतियों से संबंध नहीं रखता अपितु ब्रह्मांड के अनेक रहस्य इसी शाखा के माध्यम से उद्घाटित किए जा सकते हैं। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति विक्रम विवि आचार्य रामराजेश मिश्र, वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य पं. आनंदशंकर व्यास, संस्थाध्यक्ष केदारनारायण शुक्ल ने भी संबोधित किया। पं. व्यास, प्रो. मिश्र, समाजसेवी मोहनलाल जोशी ने पंड्या जोशी का शाल-श्रीफल सम्मान-पत्र भेंटकर सम्मान किया। सुरेंद्रकुमार शर्मा, पं. योगेश व्यास, पं. विनोद रावल, प्रहलाद पंड्या, शिवनारायण पटेल, पं. सोहन भट्ट, बद्रीलाल रावत, पं. श्यामनारायण व्यास, उद्धव जोशी, शरद त्रिवेदी, गुरुप्रसाद जोशी, बालकृष्ण उपाध्याय, संतोष व्यास, डॉ. रमेश पंड्या, पं. कमलाशंकर त्रिवेदी, कांता जोशी, शांतामणि व्यास, सुनीता शुक्ल, अनिता जोशी आदि मौजूद थे। संचालन डॉ. संतोष पंड्या ने किया। आभार पं. विनोद पंड्या ने माना।