- Hindi News
- पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाया
पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपना दायित्व निभाया
उज्जैन. पर्यावरणसंरक्षण के लिए दैनिक भास्कर द्वारा एक पेड़ एक जिंदगी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान से जुड़कर विभिन्न संगठन प्रकृति के प्रति अपने दायित्व निभाते हुए पौधारोपण कर रहे हैं। लायंस क्लब उज्जैन विंग ने नई पहल करते हुए शिक्षकांे को सम्मान स्वरूप पौधे वितरित किए और पौधों का ख्याल विद्यािर्थयों की तरह रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर इमीिडयेट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन आनंदकांत भट्ट, विशेष अतिथि डाॅ अनिता सिंह थीं। अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष कांता बांिठया ने की। राजेंद्र बांठिया, सीमा रामलानी, हेमलता भटट, कृष्णा खंडेलवाल, रेखा गुप्ता, अनिता खत्री सहित क्लब सदस्य उपस्थित थे। सभी शिक्षकों का आभार क्लब सचिव विजयलक्ष्मी गुप्ता ने माना।
प्रशांति धाम में पौधारोपण
अभियानसे जुड़ते हुए इनिशिएटिव सोसाइटी द्वारा प्रशांति धाम परिसर में पौधरोपण किया गया। इसमें डायरेक्टर मोहनसिंह हिंगोले ने सोसायटी के सदस्यों को हमारे जीवन में पौधों का महत्व बताया। इस अवसर पर विनोद शर्मा, भावना खत्री, माधुरी प्रजापति, अदिति जैन, नमन मोदी, शिवाशीष हिंगोले, मेघा सिंह उपस्थित थे। आपभी प्राप्त कर सकते हैं पौधे : दैनिकभास्कर कार्यालय से आप नि:शुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
सप्तऋषि मंदिर गयाकोठा में पौधे रोपे
उज्जैन.भारतविकास परिषद सांदीपनि ने गयाकोठा स्थित सप्तऋषि मंदिर में साेमवार को पौधारोपण किया। देवनारायण शर्मा ने बताया परिषद सदस्यों ने सोमवार को सप्तमी तिथि पर सात अशोक के पौधे लगाए। राकेश अनम ने ट्री गार्ड उपलब्ध कराए। इस अवसर पर मंदिर के बाहर फूल विक्रेताओं को नगर निगम के पॉलीथिन मुक्त शहर अभियान के तहत टोकरियां वितरित की। साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दुग्धाभिषेक करने के लिए कलश भेंट किए। नगर निगम सभापति सोनू गेहलोत, प्रकाश चित्तौड़ा, डॉ. आईएस सिसौदिया, नीलेश चंदन, ओम गुप्ता, दीपकुंवर सिसौदिया, आशा गुप्ता, दीपक राजवानी, सुरेंद्र पांचाल, दिग्पालसिंह कुमार्डी, मनोज गुर्जर, बबलू बना, पुजारी दिनेश व्यास आदि मौजूद थे।
बलाई समाज युवा संघ ने किया पौधारोपण
उज्जैन.मालवीय बलाई समाज धर्मशाला अब्दालपुरा में बलाई युवा संघ ने पौधारोपण किया। सुनील चौहान गजेंद्र हिरवे ने बताया रमेशचंद्र सिरोंजा, गणेश धाकड़, हजारीलाल मालवीय के आतिथ्य में 21 पौधे रोपे गए। अध्यक्षता संघ अध्यक्ष मुकेश मालवीय