पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं ने ईमानदारी से काम करने का लिया संकल्प

युवाओं ने ईमानदारी से काम करने का लिया संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक

उज्जैन. रामघाटपर बुधवार को मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की। अतिथि रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा के पं. राधेश्याम उपाध्याय, धर्माधिकारी पं. नारायण उपाध्याय निगम सभापति सोनू गेहलोत थे। पूजन विधि पं. गौरव उपाध्याय ने संपन्न कराई। इस अवसर पर शिप्रा को पॉलीथिन प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प लिया क्षेत्र के व्यवसायियों को समझाइश दी। पं. यश जोशी, आनंद त्रिवेदी, महेंद्र उपाध्याय, भीकू भाई, मोहित त्रिवेदी, शैलेंद्र खटके, चक्रवर्ती जोशी, राकेश जोशी, हिमांशु व्यास, ज्ञानेश्वर जोशी आदि मौजूद थे।

विक्रांतभैरव पर आरती : वनवासीमजदूर संगठन ने जिलाध्यक्ष विजय आरोण्या की अगुवाई में विक्रांत भैरव मंदिर में महाआरती कर प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी होने की कामना की।