पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोचिंग सेंटर संचालक की शिकायत

कोचिंग सेंटर संचालक की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोचिंग सेंटर संचालक की शिकायत

उज्जैन। महाश्वेतानगर में आईएएस-आईपीएस की तैयारी करवाने वाले कोचिंग सेंटर संचालक पर बुधवार को एक छात्रा के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संचालक ने भी छात्रा के परिजनों के खिलाफ माधवनगर थाने में शिकायत की है। इस्कॉन मंदिर के सामने यूपी सिंह इरू डाइट एकेडमी चलाते हैं। उनके खिलाफ छात्रा जेनिफर शेख के परिजनों ने आरोप लगाया सिंह ने 4-5 माह पहले एडमिशन के दौरान हजारों रुपए फीस ली लेकिन पढ़ाई नहीं करवाई। फीस वापस मांगने पर धमकाने पर आमादा हैं। इधर सिंह ने आरोप लगाया जेनिफर कोचिंग नहीं आती है और टेस्ट पेपर घर भिजवाने का कहती है। मना करने पर उसके परिजनों ने बुधवार को घर में घुसकर धमकी दी। टीआई आरके सिंह ने बताया कोचिंग सेंटर संचालक सिंह के खिलाफ पूर्व में कई शिकायतें आई हैं। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।

थाने में शिकायत करते छात्रा के परिजन कोचिंग संचालक।