पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईजी ने किया सिंहस्थ ट्रेनिंग का निरीक्षण

आईजी ने किया सिंहस्थ ट्रेनिंग का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईजी ने किया सिंहस्थ ट्रेनिंग का निरीक्षण

उज्जैन। सिंहस्थके लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए चलाए जा रहे ट्रेनिंग कैंप का निरीक्षण करने बुधवार को आईजी वी मधुकुमार पहुंचे। सिंहस्थ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए डीआरपी लाइन स्थित सामुदायिक भवन में ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां विभिन्न जिलों से आए दूसरी बैंच के 200 पुलिसकर्मियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दे रहे है। कैंप में रहने-खाने-पीने की व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को आईजी मधुकुमार पहुंचे। उन्होंने प्रक्षिणार्थियों से दी जा रही जानकारी के संबंध में पूछा। उनके साथ एसपी अनुराग, एएसपी जगदीश डावर, अजाक एसपी सीमा अलावा, डीएसपी रश्मि डावर और आरआई किरण शर्मा भी थे। इधर जीवन प्रबंधन गुरु पं. विजय शंकर मेहता ने प्रशिक्षाणर्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सिंहस्थ में पुलिस की ड्यूटी और उससे होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी।