- Hindi News
- रामलीला दशहरे बाद, 125 कलाकार कर रहे रिहर्सल
रामलीला दशहरे बाद, 125 कलाकार कर रहे रिहर्सल
भास्कर संवाददाता. उज्जैन. इसबार संस्कार मंच की रामलीला 3 अक्टूबर को दशहरे पर्व के बाद 5 अक्टूबर से होगी। रामलीला मंचन में राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान और रावण सहित कई किरदार निभाने वाले शहर के 125 कलाकारों ने इसके लिए कालिदास अकादमी में अद्भुत प्रस्तुति के लिए रिहर्सल शुरू कर दी है।
सामाजिक न्याय केंद्र आगररोड पर 5 से 12 अक्टूबर तक डिजिटल लाइट एंड साउंड के साथ रामलीला प्रस्तुत होगी। संस्कार मंच के सोनू गेहलोत, भगवान शर्मा ने कहा गत वर्ष नवरात्रि में रामलीला में यह देखने में आया त्योहार की व्यस्तता में लोग कम पाते हैं। इसलिए इस बार दशहरे के बाद आयोजन कर रहे हैं। ताकि हजारों लोग रामलीला देखने उमड़े। आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। इसमें 100 से 125 कलाकार सहभागिता करेंगे। जैसे-जैसे रिहर्सल आगे बढ़ेगी। प्रसंग के मुताबिक कलाकार जुड़ते चले जाएंगे। रामलीला निर्देशक जगरूपसिंह चौहान के निर्देशन में रोज शाम 6.30 बजे से रात तक कालिदास अकादमी में कलाकार रिहर्सल कर रहे हैं।
इसबार वेशभूषा-संवाद में नयापन : रामलीलामें कथा-प्रसंग ताे वहीं रहेंगे। लेकिन इस बार वेशभूषा संवाद में थोड़ा नयापन नजर आएगा। इसके लिए कलाकार विशेष रिहर्सल कर रहे हैं। सामाजिक न्याय केंद्र के विशाल मैदान में 3 मंच पर रामलीला होगी तथा हजारों दर्शकों के बैठने एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्था संस्कार मंच द्वारा की जा रही हैं।
कालिदास अकादमी में रिहर्सल करते कलाकार।