पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 40 लाख का नहीं हिसाब िमलने पर 20 पंचायत सचिवों को नोटिस

40 लाख का नहीं हिसाब िमलने पर 20 पंचायत सचिवों को नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सर्वशिक्षा अभियान: एसडीएमने मांगे जवाब


मिश्रीलालकुमावत गौनसा

पंकज शर्मा अमरपुरा

संग्रामसिंह पिपल्याहामा

प्रकाशचंद्र धुलेटिया

दशरथ मीणा रूढ़ाहेड़ा

रेणुका पांचाल सिपावरा

भगवान मालवीय रलायता हैवत

मोहनसिंह बनड़ा

अंतरसिंह चकरावदा

गजराजसिंह तुलाहेड़ा

रामचरण पारेगी कालूहेड़ा

गजराजसिंह खलाना

गजराजसिंह जयरामपुरा

सिद्धनाथ सोनगरा चककमेड़

सुरेंद्रसिंह उज्जैनिया

नोट:इसकेअतिरिक्त नजरपुर,झिरनिया, धन्नाखेड़ी सहित दो अन्य ग्राम पंचायतें।

भास्कर संवाददाता. उज्जैन।

सर्वशिक्षा अभियान के तहत करीब 40 लाख रुपए का हिसाब नहीं मिलने के कारण घट्टिया एसडीएम शाश्वतसिंह मीना ने 20 ग्राम पंचायतों के सचिवों को नोटिस जारी किए हैं। पंचायती राज अधिनियम की धारा 92 के तहत जारी नोटिस में मीना ने सचिवों से पूछा है जितनी धनराशि आहरित की गई, मौके पर उतना निर्माण कार्य क्यों नहीं किया गया।

गौरतलब है कि सर्वशिक्षा अभियान के तहत स्कूलों के निर्माण और जीर्णोद्घार के लिए ग्राम पंचायत वार धनराशि जारी की गई। शिकायत के बाद मौके पर जाकर जांच किए जाने पर पाया गया कि किसी ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य शुरू ही नहीं किए गए, जहां किए गए वहां अधूरे निर्माण हैं। इसी के मद्देनजर नोटिस दिए गए। मामले में सरपंचों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। आरोप साबित होने पर संबंधित दोषियों के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में प्रकरण भी दर्ज किया जा सकता है।

^सर्वशिक्षाअभियानमें 40 लाख रुपए की हिसाब में गड़बड़ी है। कई पंचायतों में काम का स्तर खराब है। 20 सचिवों से जवाब मांगे हैं। शाश्वतसिंहमीना, एसडीएम