बांदका स्टील प्लांट जमीन का निरीक्षण
कवायद
भासं. उज्जैन। घट्टियातहसील में बांदका स्टील प्लांट बनाए जाना प्रस्तावित है। हाल ही में प्लांट को लेकर नए सिरे से कवायद शुरू हो गई है। इस संबंध में सांसद डॉ. िचंतामणि मालवीय ने निर्देश दिए थे कि उद्योग की जमीन के लिए आरआई-पटवारियों सहित अन्य अधिकारियों का दल मौके पर जाकर जमीन का सीमांकन करें और जरूरत पड़े तो पुलिस बल को भी साथ रखे। इसी के मद्देनजर शनिवार को घट्टिया तहसीलदार विवेक सोनकर, आरआई-पटवारी, जिला उद्योग केंद्र, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया सहित अन्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे और जमीन का मौका-मुआयना किया। तहसीलदार सोनकर के मुताबिक जमीन का निरीक्षण किया गया। सोमवार सुबह से जमीन सीमांकन का कार्य शुरू किया जाएगा। बांदका, निपानिया लखाहेड़ा गांव की जमीनों का सीमांकन होना है।