पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिनोदालय की दुकानें हटाई

बिनोदालय की दुकानें हटाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चामुंडा चौराहा से फ्रीगंज पुल की तरफ आने वाले रोड पर स्थित पुराने बिनोद मिल की रिटेल शॉप का खंडहर हटाने की शनिवार को नगर निगम ने शुरुआत कर दी। इसका एक हिस्सा हटा दिया गया है। दुकान का बाकी हिस्सा भी हटाया जाएगा। इससे रोड चौड़ीकरण के साथ ओवर ब्रिज के पास नया ब्रिज बनाने और ब्रिज के नीचे से नया रास्ता निकालने की योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

पुराने बिनोद मिल की फ्रीगंज ओवरब्रिज के पास रिटेल शॉप थी। मिल का बना कपड़ा यहां आम लोगों को बेचने की व्यवस्था थी। इसके पीछे ही अधिकारियों के आवास भी हैं। मिल बंद होने के बाद से दुकान भी बंद है। आगररोड से होकर ब्रिज की तरफ जाने के लिए सिंहस्थ 2004 में नया मार्ग निकाला गया था। इस मार्ग को सिंहस्थ-2016 की तैयारी के क्रम में चौड़ीकरण किया गया है। मार्ग को फ्रीगंज ब्रिज से मिलाने में बिनोद मिल की दुकानें बाधा बनी हुई थी। भाजपा के पूर्व विधायक परिवार का यहां कब्जा होने से इसे हटाने में परेशानी रही थी। आयुक्त अविनाश लवानिया के प्रयास से सहमति बनने के बाद शनिवार सुबह निगम की मशीनें और गैंग मौके पर पहुंच गई। दुकानों का एक हिस्सा शाम तक हटा दिया गया।

येहोगा फायदा

>पशुपतिनाथमंदिर के सामने वाले रोड का चौड़ीकरण फ्रीगंज ब्रिज तक होने से आवागमन में सुविधा बढ़ेगी।

> अभी रोड दुकानों तक आकर संकरा हो गया है। इससे दुर्घटनाएं होती है। ब्रिज पर से आने वाले और ब्रिज पर जाने वाले वाहनों का सीधा टकराव होता है।

पुलिसको शिकायत: बिनोदमिल संयुक्त संघर्ष समिति के हरिशंकर शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, अतुल गोयल ने देवासगेट थाने को आवेदन देकर नगर निगम पर न्यायालय की अवमानना बिना सूचना दुकानें तोड़ने की रिपोर्ट दर्ज करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद निगम ने कार्रवाई की।

िबनोद मिल की रिटेल शॉप भवन को नगर िनगम ने जेसीबी से ढहा दिया।