पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतलाम की घटना के बाद उज्जैन में अर्लट

रतलाम की घटना के बाद उज्जैन में अर्लट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता.उज्जैन। रतलाममें शनिवार को तनाव के बाद कर्फ्यू लगने से उज्जैन में भी हाईअर्लट जारी कर दिया है। अलर्ट के बाद संवेदनशील इलाकों और गरबा स्थलों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। एसपी अनुराग ने भी धार्मिक स्थलों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाने, वाहनों की चैकिंग करने संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सिटी एएसपी राजेश व्यास ने बताया घटना को देखते हुए सभी धार्मिक स्थलों गरबा पंडालों पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। वाहनों को लगातार चैक किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में चार-चार मोबाइल चलेगी। रात को कोतवाली, जीवाजीगंज और माधवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस भ्रमण करती रही।