पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक चोर पकड़ाया तो चंदूखेड़ी की वारदात का खुलासा हो गया

बाइक चोर पकड़ाया तो चंदूखेड़ी की वारदात का खुलासा हो गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। दोदिन पहले चैकिंग के दौरान भैरवगढ़ पुलिस की गिरफ्त में आए एक युवक से ग्राम चंदूखेड़ी में हुई वारदात का खुलासा हो गया।

थाना प्रभारी प्रशांत यादव ने बताया 26 सितंबर को चैकिंग के दौरान ग्राम कंडारिया के राजाराम मोंगिया पकड़ा था। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला की राजाराम ने ग्राम टकवासा के रोहित मोगिया, ग्राम इटावा के पर्वत और ग्राम राणावड़ के जितेंद्र के साथ मिलकर 6 जुलाई को ग्राम चंदूखेड़ी के पूरालाल अांजना के घर चोरी की थी। शनिवार को ग्राम तालौद से रोहित, पर्वत जितेंद्र को पकड़ लिया। आरोपियों ने आंजना के घर से 25 हजार रुपए नकदी, हार, लाकेट, पायजेब सहित कुल 90 हजार रुपए का सामान चुराया था। मामले में बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 1 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।