पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नगर में आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यूज इन बॉक्स

मंडी व्यवसायी एसोसिएशन कार्यालय होगा वाई-फाई

भासं.उज्जैन। अनाज-तिलहनव्यवसायी संघ की बैठक शनिवार दोपहर 3 बजे एसाेसिएशन कार्यालय में हुई। बैठक में तय हुआ कि मंडी में आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। एसोसिएशन कार्यालय को वाइफाई जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा बैठक में साल में मनाई जाने वाली 30 छुट्टियों को कम करने पर विचार हुआ। अध्यक्ष निमेश अग्रवाल ने बताया एक छुट्टी से मंडी में 2 से 10 करोड़ रुपए तक नुकसान होता है। व्यापारियों पानी की सुविधा के लिए आरओ, नवयुवकों के लिए सुबह-शाम स्पोर्ट्स एक्टिविटी सहित अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में उपाध्यक्ष राजेंद्र गादिया, कोषाध्यक्ष संदीप सारड़ा, सचिव जितेंद्र अग्रवाल एवं सदस्यगण मौजूद थे।

जागरुकतासे सार्थक होगी संपूर्ण पंचायती राज व्यवस्था

भासं.उज्जैन। विक्रमविवि की राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन अध्ययनशाला की ओर से भारत में लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण विषय पर आयोजित दो दिनी राष्ट्रीय सेमिनार का शनिवार को समापन हो गया। समापन पर विषय विशेषज्ञों ने जागरुकता से ही संपूर्ण पंचायती राज व्यवस्था की सार्थकता पूरी होने की बात कही। अतिथि मप्र सामाजिक विज्ञान शोध संस्थान के डायरेक्टर प्रो. यतींद्र सिंह सिसौदिया एवं विशिष्ट अतिथि कार्यपरिषद सदस्य प्रो. तपन चौरे थे। अध्यक्षता कुलपति प्रो. जवाहरलाल कौल ने की। सेमिनार समन्वयक डॉ. नलिनसिंह पंवार ने बताया सेमिनार में दो तकनीकी सत्र भी हुए। अध्यक्षता प्रो. शैलेंद्र पाराशर एवं प्रो. एपीएस चौहान (ग्वालियर) ने की।

गजलक्ष्मी मंदिर में अमेरिकी महिला का विश्वशांति अनुष्ठान

उज्जैन।नईपेठस्थित श्री गज लक्ष्मी मंदिर में नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को अमेरिकी महिला ने विश्वशांति की कामना से विशेष पूजा-अनुष्ठान कराया। गज लक्ष्मी मंदिर के पुजारी राजेश शर्मा ने बताया उज्जैन के ही नानाखेड़ा निवासी पं. सतीश जोशी की यजमान अमेरिका के आयोवा सिटी की रहने वाली मेरी विगलस ने 51 पंडितों से श्रीसूक्तम पाठ सहित महालक्ष्मी पूजन अनुष्ठान कराया। गज लक्ष्मी का 101 लीटर दूध से अभिषेक भी किया गया। पुजारी शर्मा के मुताबिक विगलस ईसाई होने के बावजूद भारतीय वैदिक परंपरा में विश्वास रखती है। उन्हें संस्कृत का भी काफी ज्ञान है।

डायबिटीजको कंट्रोल कर आंखों की रोशनी बचाएं

उज्जैन.नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. भरत