पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंडी व्यापार के अच्छे दिन कब गेहूं के भाव रोज घटने लगे

मंडी व्यापार के अच्छे दिन कब गेहूं के भाव रोज घटने लगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापार संवाददाता|उज्जैन. मंडीव्यापार के अच्छे दिन नहीं चल रहे। गेहूं कारोबार भारी मंदी की ओर बढ़ रहा है। गल्ला व्यापार में कभी भी इतना नुकसान नहीं मिलता। इस साल पहली बार 150 से 200 रुपए प्रति बोरे का नुकसान स्टॉक वालों को मिल रहा है। मंडी में लोकवन बीज वाला ऊंचे में 1850 रुपए पोषक 1890 रुपए के भाव से बिका। मिल के भाव भी खासे नीचे गए। कम भावों पर खरीदारों की रुिच नहीं है। किसानी आवक के साथ सरकारी छाप गेहूं की बिक्री भी खूब हो रही है। यह गेहूं मशीन क्लीन में मीिडयम क्वािलटी बन रहा है। गेहूं के रनर भी क्वािलटी अनुसार व्यापारियों से सौदे कर रहे हैं। इन्हें भाव कम मिलने से फायदा कम हो रहा है। नगद और उधार में भी भाव फर्क चल रहा है। 25 रुपए प्रति बोरी का भाव अंतर आिखर बगैर ब्याज के धन वालों के फायदे का सौदा माना जाता है।

रैकवालों को भी नुकसान : 2-3माह पूर्व एक-दो रैक का खरीदा गेहूं स्टॉक में गया इसे अभी बेचे तो लाखों रुपए का नुकसान लग रहा है। इसी प्रकार गाड़ी लोड करने वाले भी पूंजी कमजोर कर चुके हैं। गेहूं व्यापार में लंबा धन जाम होने से नए सोयाबीन का सीजन करने वाले खासे परेशानी में दिखाई दे रहे हैं।

नया100 बोरी सोयाबीन ऊंचे में 2997 रुपए बिका : सोयाबीनका 100 बोरी 2700 से 2997 रुपए, पुराना 3100 से 3290 रुपए बिका। पुराना 3100 से 3290 रुपए के भाव से नीलामी में बिका। कहीं पानी की कमी तो कहीं कम पानी वाली उपज जैसी स्थिति में सीजन का कारोबार कैसा रहेगा इस पर भी अलग-अलग राय शुमारी हो रही है। किसानों के अनुसार उपज के गिरते दाम और पानी की कमी से नाममात्र की पैदावार परेशानी बन रही है। कारोबारी तो रुिटन वाले ही नो प्रॉफिट नाे लॉस में चल रहे हैं। स्टॉक वाले तो लंबे नुकसान में गए। मंडी में अभी भी पुराना सोयाबीन 2 हजार बोरी से अिधक आने का मेन कारण भी स्टॉक का बफर होना माना जा रहा है। वायदा सट्‌टा इस बार कारोबारियों को सही राय नहीं दे पाया। भाव में तेजी के दीपक जलते रहे और खरीदी ऊंचे भाव की चलती रही। दशहरे बाद स्थिति सोयाबीन की स्पष्ट हो जाएगी। तेजी-मंदी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट से बनती है।

उज्जैन.गेहूंलोकवन 1300 से 1850, मिल 1400 से 1450, मालवराज 1750 से 1775,पोषक 1832 से 1890, सोयाबीन नया 2700 से 2997, सोयाबीन पुराना 3100 से 3290, चना देशी 2375, चना डालर 4200 से 5001, चना विशाल