पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम कर सकते सिंहस्थ कार्यों का अवलोकन

सीएम कर सकते सिंहस्थ कार्यों का अवलोकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भासं. उज्जैन। सिंहस्थ2016 की तैयारी के लिए किए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों का अवलोकन करने के लिए 1 अक्टूबर को मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। प्रशासन में इसकी हलचल शुरू हो गई है। सिंहस्थ के लिए राज्य सरकार ने करीब 900 करोड़ रु. की योजनाओं को मंजूरी दी है। सड़कों, पुलों, होटल, मेला कार्यालय, बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था से संबंधित काम चल रहे हैं। इन कामों का अवलोकन वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया जा चुका है। यह भी चर्चा है कि मुख्यमंत्री इन्वेस्टमेंट समिट के पहले महाकालेश्वर का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ साधिकार समिति के सदस्य और हाई पॉवर कमेटी के सभी आला अफसर रहने की संभावना है।