पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेगमबाग से रूद्रसागर फोरलेन पर एक साल में 20 प्रतिशत ही काम हुआ

बेगमबाग से रूद्रसागर फोरलेन पर एक साल में 20 प्रतिशत ही काम हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेगमबागसे रुद्रसागर तक बन रहे फोरलेन रोड पर सोमवार सुबह 8.30 बजे संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर की स्टैंडअप मीटिंग होगी। रोड का काम एक साल पहले शुरू हुआ था। अभी केवल 20 प्रतिशत ही काम हुआ है।

महाकालेश्वर मंदिर जाने के लिए एक और नया मार्ग उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम ने बेगमबाग से रूद्रसागर तक फोरलेन की योजना बनाई थी। 1.21 करोड़ रु. की योजना में 40 मीटर कांक्रीट फोरलेन रोड और एक पुलिया बाॅक्स कल्वर्ट का निर्माण होना है। यह काम पहले ठेकेदार और ननि के बीच विवाद के कारण रुका रहा। बाद में निगम ने अपने स्तर पर इसका निर्माण करने का फैसला किया लेकिन बाद में फिर ठेकेदार को काम दे दिया। एक साल पहले ठेकेदार को दोबारा काम देते वक्त काम पूरा करने के लिए 6 महीने की समय सीमा तय की गई थी। 1.21 करोड़ रु. के काम में से अब तक केवल 26 लाख रु. का ही काम हुआ है।

मकानोंकी बाधाएं

रोडका काम पूरा करने के लिए मकानों की बड़ी बाधा है। आयुक्त अविनाश लवानिया ने इसका दौरा कर बाधाओं को चिन्हित किया और संबंधित लोगों से बातचीत कर निर्माण की बाधाएं हटाने के लिए कहा था। यहां के निवासियों को नीलगंगा थाने के पास बनाई जेएनएनयूआरएम की मल्टी में मकान दिए हैं। सोमवार को मीटिंग के दौरान समस्याओं का समाधान कर निर्माण शीघ्र पूरा करने की व्यवस्था करेंगे।