- Hindi News
- कल सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तृतीय श्रेणी के कर्मचारी
कल सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तृतीय श्रेणी के कर्मचारी
जिलेके तृतीय श्रेणी के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को सामूहिक हड़ताल पर रहेंगे। वे टॉवर चौक पर प्रदर्शन करेंगे। हड़ताल की वजह से सरकारी कार्यालयों में कार्यालयीन कार्य प्रभावित होने की आशंका है, क्योंकि जो कर्मचारी हड़ताल में शामिल रहेंगे, उनमें अधिकांश कार्यालयों का काम देखते हैं।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मोतीलाल निर्मल ने बताया कि आंदोलन के चौथे चरण में तृतीय वर्ग के करीब दो हजार कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे। वे मंगलवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। कर्मचारियों द्वारा अवकाश के आवेदन दिए जा रहे हैं। कर्मचारी टॉवर चौक पर एकत्रित होंगे। यहां मानव शृंखला बनाकर प्रदर्शन करेंगे। तहसील स्तर पर भी कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहकर प्रदर्शन करेंगे। त्रिस्तरीय क्रमोन्नति वेतनमान दिए जाने सहित 32 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। जिला स्तर पर प्रदर्शन करने के बाद भोपाल में भी रैली निकालकर धरना दिया जाएगा। टॉवर पर होने वाले प्रदर्शन में दो हजार तहसील स्तर पर करीब तीन हजार कर्मचारियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, पीएचई, जलसंसाधन, महिला एवं बाल विकास विभाग, आरटीओ, कृषि जनपद पंचायत सहित करीब 54 विभागों के तृतीय श्रेणी के कर्मचारी शामिल होंगे। इस वजह से कार्यालयीन कार्य प्रभावित रहेंगे।
डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर करेंगे काम
तृतीयवर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के साथ मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ भी गया है। मंगलवार को तृतीय वर्ग के आंदोलन में डॉक्टर्स उनकी मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। चिकित्सा अधिकारी संघ के पदाधिकारी के अनुसार तृतीय वर्ग की मांगों पर शासन को विचार किया जाना चाहिए। उनके आंदोलन को संघ का समर्थन रहेगा।
येहैं मांगें: >ग्रेड पे में संशोधन किया जाए। > केंद्र के समान मकान का किराया मिले। > 10, 20 28 वर्ष के सेवाकाल में क्रमोन्नति दी जाए। > केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए। >लिपिकों के वेतनमान की विसंगति को दूर करें। >इसके अलावा 27 अन्य मांगे हैं।