पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 75 हजार से अधिक प्रकरणों के निराकरण की उम्मीद

75 हजार से अधिक प्रकरणों के निराकरण की उम्मीद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कल मेगा लोक अदालत

उज्जैनजिले में कोठी सहित अन्य सभी तहसील न्यायालयों में शनिवार को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक मेगा लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत में 75 हजार से अधिक लंबित प्रकरणों के निराकरण की उम्मीद है।

एडवोकेट राजेश जोशी के मुताबिक जिला न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में प्रकरण के निराकरण के लिए 39 खंडपीठ बनाई गई हैं। लगभग 1 लाख से अधिक पक्षकारों को सूचना पत्र जारी हुए हंै। इनमें 75 हजार प्रकरण चिह्नित कर लिए हंै। इन सभी प्रकरणों के निराकरण की पूरी उम्मीदें हैं। नेशनल लोक अदालत के संयोजक विशेष न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पक्षकार जिसका कोई प्रकरण लंबित है और वो आपसी समझौते के माध्यम से प्रकरण को समाप्त कराने का इच्छुक है, वह संबंधित विभाग में जाकर आपसी समझौतों के आधार पर प्रकरण को निपटाए जाने का अनुरोध संबंधित खंडपीठ से कर सकता है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जेपी गुप्ता ने उक्त सुविधा का लाभ अधिक से अधिक संख्या में लोगों से लेने की अपील की है।